UPTET 2026 Hindi Question Paper Set 2 में हिंदी भाषा और व्याकरण से जुड़े 30 महत्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्न दिए गए हैं। इस सेट में संधि, तत्सम-तद्भव, अनुनासिक, क्रिया, युग्म शब्द, विराम-चिह्न, निपात, शुद्ध वर्तनी, समास, मुहावरे, संज्ञा, वाक्य तथा गद्यांश आधारित प्रश्न शामिल हैं। प्रत्येक प्रश्न के साथ सही उत्तर और आसान व्याख्या दी गई है, जिससे अभ्यर्थी प्रश्नों का अभ्यास करने के साथ संबंधित हिंदी व्याकरण के नियमों को भी समझ सकें।
1. ‘जगत् + आनंद’ का संधि रूप क्या है?
(A) जगतानंद
(B) आनंदजग
(C) जगदानंद
(D) जगताआनंद
व्याख्या
2. निम्न में से कौन-सा शब्द तद्भव है?
(A) जल
(B) नयन
(C) कान
(D) कर्ण
व्याख्या
3. अनुनासिक किसे कहते हैं?
(A) प्रत्यय
(B) विसर्ग
(C) ऐसे व्यंजन जिनका उच्चारण करते समय ध्वनि नासिका से बाहर निकलती है।
(D) ऐसे वर्ण या स्वर जिनका उच्चारण करते समय ध्वनि मुख के साथ-साथ नासिका से भी बाहर निकलती है।
व्याख्या
4. ‘लोक + ईश्वर’ का संधि रूप क्या होगा?
(A) लोकश्वर
(B) लोकेश्वरी
(C) लोकेश्वर
(D) लोकेश्वर्य
व्याख्या
5. निम्नलिखित में सही सकर्मक क्रिया को चुनिए।
(A) शाम पानी पीता है।
(B) शंकर ने साधु को भिक्षा दी।
(C) बसवा ने कमला को कलम दी।
(D) रेखा ने अनु को पुस्तक दी।
व्याख्या
6. ‘अगत-आगत’ युग्म शब्दों का सही अर्थ है:
(A) समय पर जो आया
(B) अतिथि अभ्यागत
(C) बुरी गति आया हुआ
(D) अनल गंभीरंग
व्याख्या
7. निम्न में से कौन-सा वाक्य सही विराम चिह्न सहित है?
(A) जब मैं घर पहुँचा तब, वह सो रहा था।
(B) जब, मैं घर पहुँचा तब वह सो रहा था।
(C) जब मैं घर पहुँचा, तब वह सो रहा था।
(D) जब मैं घर पहुँचा तब वह सो रहा था।
व्याख्या
8. ‘किसी ने घायलों की सुध तक नहीं ली।’ वाक्य में प्रयुक्त सही निपात को चुनिए।
(A) तक
(B) सुध
(C) घायल
(D) इस
व्याख्या
9. निम्नलिखित में कौन-सा शब्द शुद्ध है?
(A) विकर्रम
(B) विकम
(C) विकरम
(D) विक्रम
व्याख्या
10. ‘पूर्णविराम’ का गलत प्रयोग किसमें है?
(A) यह एक अच्छा विचार है।
(B) वह पढ़ रहा है।
(C) क्या तुम ठीक हो।
(D) वह घर गया।
व्याख्या
11. ‘विधि’ शब्द के इन अनेकार्थी शब्दों में एक गलत है, उसे पहचानिए।
(A) अवधि
(B) कानून
(C) ब्रह्मा
(D) पद्धति
व्याख्या
12. ‘महात्मा’ किस समास का उदाहरण है?
(A) तत्पुरुष समास
(B) द्वंद्व समास
(C) द्विगु समास
(D) कर्मधारय समास
व्याख्या
13. इनमें सही अनुस्वार शब्द कौन-सा है?
(A) सागत्यं
(B) सागंत्य
(C) सांगत्य
(D) सांगंत्य
व्याख्या
14. इनमें कौन-सा शब्द सही है?
(A) अंतार्राष्ट्रीय
(B) अंतरराश्ट्रीय
(C) अंतराष्ट्रीय
(D) अंतर्राष्ट्रीय
व्याख्या
15. प्रहार-प्रहर, युग्म का उचित विकल्प चुनिए।
(A) संख्या – गणित
(B) चोट – समय
(C) भुवन – गगन
(D) दंड – दान
व्याख्या
16. स्वर-तंत्री के बीच के छिद्र से क्या गुजरती है?
(A) रक्त
(B) हवा
(C) पानी
(D) भोजन
व्याख्या
17. ‘ईंट का जवाब पत्थर से देना’ मुहावरे का अर्थ है:
(A) कड़ी मेहनत करना
(B) ईंट पर पत्थर मारना
(C) करारा जवाब देना
(D) इनमें कोई नहीं
व्याख्या
18. ‘कापुरुष’ का सही समास विग्रह रूप चुनें।
(A) पुरुष में कायरता
(B) कायर है जो पुरुष
(C) कापुरुष
(D) कायर पुरुष में
व्याख्या
19. “यह भारतीय सेना है।” इस वाक्य में कौन-सी संज्ञा है?
(A) समूहवाचक संज्ञा
(B) भाववाचक संज्ञा
(C) द्रव्यवाचक संज्ञा
(D) व्यक्तिवाचक संज्ञा
व्याख्या
20. “राधा आ गई परंतु शामा अभी तक नहीं आई।” यह कौन-सा वाक्य है?
(A) प्रश्नार्थक वाक्य
(B) संयुक्त वाक्य
(C) मिश्र वाक्य
(D) सरल वाक्य
व्याख्या
21. दो अलग-अलग व्यंजनों के मेल से बने अक्षर को क्या कहते हैं?
(A) अंतस्थ व्यंजन
(B) संयुक्ताक्षर
(C) स्पर्श व्यंजन
(D) स्वर
व्याख्या
गद्यांश आधारित प्रश्न
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यान से पढ़िए तथा प्रश्न 22 से 24 के उत्तर दीजिए।
गद्यांश:
कृश्नचंदर की लोकप्रियता इस कारण भी है कि वे काव्यात्मक रोमानियत और शैली की विविधता के कारण अलग मुकाम बनाते हैं। कृश्नचंदर उर्दू कथा-साहित्य में अनूठी रचनाशीलता के लिए बहुचर्चित रहे हैं। वे प्रगतिशील और यथार्थवादी नज़रिए से लिखे जाने वाले साहित्य के पक्षधर थे। ‘जामुन का पेड़’ कृश्नचंदर की एक प्रसिद्ध हास्य-व्यंग्य कथा है। हास्य-व्यंग्य के लिए चीज़ों को अनुपात से ज़्यादा फैला-फुलाकर दिखाने की परिपाटी पुरानी है और यह कहानी भी उसी का अनुपालन करती है। इसलिए यहाँ घटनाएँ अतिशयोक्तिपूर्ण और अविश्वसनीय प्रतीत हों, तो इसमें कोई आश्चर्य नहीं। विश्वसनीयता ऐसी रचनाओं के मूल्यांकन की कसौटी नहीं हो सकती। प्रस्तुत पाठ में हँसते-हँसते हमारे भीतर यह समझ विकसित होती है कि कार्यालयी तौर-तरीकों में पाया जाने वाला विस्तार कितना निरर्थक और पदानुक्रम कितना हास्यास्पद है। इतना ही नहीं, यह व्यवस्था कितनी संवेदनहीन और अमानवीय हो सकती है, इसका भी प्रभावशाली चित्रण इस कथा में मिलता है।
22. गद्यांश के अनुसार, कृश्नचंदर जी किस नज़रिए से लिखे जाने वाले साहित्य के पक्षधर थे?
(A) धनाढ्य वर्ग
(B) समाज का निर्धन वर्ग
(C) प्रगतिशील और यथार्थवादी दृष्टि
(D) ऐतिहासिक दृष्टि
व्याख्या
23. गद्यांश के अनुसार, कृश्नचंदर की लोकप्रियता के अन्य कारण हैं:
(A) काव्यात्मक रोमानियत और शैली की विविधता
(B) उनके द्वारा निर्देशित फिल्में
(C) दूरदर्शन के धारावाहिक
(D) हास्य-व्यंग्य
व्याख्या
24. गद्यांश के अनुसार कृश्नचंदर किस साहित्य में अनूठी रचनाशीलता के लिए बहुचर्चित रहे हैं?
(A) संस्कृत साहित्य
(B) अंग्रेज़ी साहित्य
(C) हिंदी कथा साहित्य
(D) उर्दू कथा-साहित्य
व्याख्या
25. निम्न में से तत्सम शब्द कौन-सा है?
(A) प्यारा
(B) पिपासा
(C) दीया
(D) प्यास
व्याख्या
26. समानाधिकरण और व्याधिकरण किस अव्यय के भेद हैं?
(A) विस्मयादिबोधक
(B) क्रियाविशेषण
(C) समुच्चयबोधक
(D) संबंधबोधक
व्याख्या
27. ‘आकाश-पाताल एक करना’ का सही अर्थ है:
(A) बरसना
(B) अपने आप पर विश्वास खोना
(C) आलसी होना
(D) कठिन परिश्रम करना
व्याख्या
28. ‘श्र’ का सही वर्णक्रम होगा:
(A) ष + र
(B) श् + र
(C) श + र
(D) स + र
व्याख्या
29. संयुक्त वाक्यों के कितने प्रकार होते हैं?
(A) पाँच
(B) तीन
(C) चार
(D) दो
व्याख्या
30. ‘गड़े मुर्दे उखाड़ना’ मुहावरे का अर्थ क्या है?
(A) बहुत प्यारा होना
(B) मुर्दे को मलबे से निकालना
(C) पुरानी बातों को याद करना
(D) गड्ढे से मुर्दा निकालना
व्याख्या
इस Set में शामिल प्रमुख विषय
इस UPTET Hindi Set 2 में निम्नलिखित महत्वपूर्ण topics का अभ्यास किया गया है:
- संधि एवं संधि के प्रकार
- तत्सम एवं तद्भव शब्द
- अनुनासिक
- सकर्मक एवं अकर्मक क्रिया
- युग्म शब्द
- विराम-चिह्न
- निपात
- शुद्ध वर्तनी
- अनेकार्थी शब्द
- समास
- पर्यायवाची शब्द
- मुहावरे
- संज्ञा
- संयुक्ताक्षर
- संयुक्त वाक्य
- गद्यांश आधारित प्रश्न
निष्कर्ष
UPTET 2026 Hindi Question Paper Set 2 में 30 प्रश्नों के माध्यम से हिंदी व्याकरण, शब्द-ज्ञान, वाक्य-विन्यास और गद्यांश समझने का अभ्यास कराया गया है। अभ्यर्थी पहले प्रश्नों को बिना उत्तर देखे हल करें और उसके बाद उत्तर एवं व्याख्या के माध्यम से अपनी गलतियों को समझकर संबंधित topic को दोबारा revise करें।
FAQ – UPTET 2026 Hindi Question Paper Set 2
1. UPTET 2026 Hindi Question Paper Set 2 में कितने प्रश्न हैं?
UPTET 2026 Hindi Question Paper Set 2 में कुल 30 बहुविकल्पीय प्रश्न दिए गए हैं। प्रश्नों के साथ सही उत्तर और आसान व्याख्या भी दी गई है।
2. UPTET Hindi Set 2 में किन topics से प्रश्न पूछे गए हैं?
इस सेट में संधि, तत्सम-तद्भव, अनुनासिक, क्रिया, युग्म शब्द, विराम-चिह्न, निपात, शुद्ध वर्तनी, समास, संज्ञा, संयुक्ताक्षर, संयुक्त वाक्य, मुहावरे और गद्यांश से संबंधित प्रश्न शामिल हैं।
3. क्या UPTET Hindi Set 2 में उत्तर और व्याख्या दी गई है?
हाँ। प्रत्येक प्रश्न के साथ सही उत्तर और आसान व्याख्या दी गई है, जिससे अभ्यर्थी प्रश्न हल करने के बाद संबंधित नियम को भी समझ सकते हैं।
4. क्या इस सेट में गद्यांश आधारित प्रश्न भी हैं?
हाँ। इस Set 2 में प्रश्न 22 से 24 तक गद्यांश आधारित प्रश्न दिए गए हैं। पहले गद्यांश पढ़कर उसके आधार पर तीनों प्रश्न हल करने हैं।
5. UPTET Hindi Question Paper Set 2 का अभ्यास कैसे करें?
पहले सभी 30 प्रश्नों को बिना उत्तर देखे हल करें। इसके बाद अपने उत्तरों का मिलान करें और जिन प्रश्नों में गलती हुई है, उनकी व्याख्या पढ़कर संबंधित topic को दोबारा revise करें।
6. क्या UPTET Hindi के अन्य Question Paper Sets भी उपलब्ध हैं?
हाँ। Hindi विषय के प्रश्नों को अलग-अलग 30 प्रश्नों के Sets में व्यवस्थित किया जा सकता है। इससे अभ्यर्थी प्रत्येक Set का अलग से अभ्यास और revision कर सकते हैं।
7. क्या UPTET Hindi Set 2 केवल व्याकरण के प्रश्नों पर आधारित है?
नहीं। इसमें हिंदी व्याकरण के साथ शब्द-ज्ञान, मुहावरे, वाक्य-विन्यास और गद्यांश comprehension से जुड़े प्रश्न भी शामिल हैं।
8. क्या UPTET Hindi Set 2 में प्रश्नों के चार विकल्प दिए गए हैं?
हाँ। प्रत्येक बहुविकल्पीय प्रश्न के साथ चार विकल्प दिए गए हैं और उसके बाद सही उत्तर तथा व्याख्या दी गई है।
9. UPTET Hindi Question Paper Set 2 किस तरह की तैयारी में मदद करता है?
यह सेट हिंदी भाषा एवं व्याकरण के विभिन्न topics को revise करने, MCQ practice करने और अपनी गलतियों को समझने में मदद करता है। विशेष रूप से संधि, समास, शब्द-विचार, वाक्य और मुहावरों के अभ्यास के लिए इसका उपयोग किया जा सकता है।
10. क्या Set 2 के बाद Set 3 से भी अभ्यास किया जा सकता है?
हाँ। अभ्यर्थी Set 2 पूरा करने के बाद Hindi Set 3 पर जाकर आगे के प्रश्नों का अभ्यास कर सकते हैं। सभी Sets को क्रम से हल करने से नियमित practice और revision किया जा सकता है।
