इस अभ्यास सेट में UPTET 2026 की तैयारी के लिए हिंदी विषय के 30 महत्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्न दिए गए हैं। इसमें संधि, समास, शब्द-विचार, वाक्य, क्रिया, संज्ञा, विराम-चिह्न, पर्यायवाची, मुहावरे तथा गद्यांश आधारित प्रश्न शामिल हैं। प्रत्येक प्रश्न के साथ सही उत्तर और आसान व्याख्या दी गई है, ताकि अभ्यर्थी प्रश्न हल करने के साथ-साथ संबंधित हिंदी व्याकरण एवं भाषा अवधारणाओं को भी समझ सकें।
1. ‘निः + चल’ का सन्धि रूप क्या है?
(A) निश्चल
(B) निःचल
(C) निशचल
(D) निष्चल
व्याख्या
2. इनमें से देशज शब्द चुनें-
(A) वृक्ष
(B) गड़बड़
(C) कृष्ण
(D) नेत्र
व्याख्या
3. ‘मेज पर पुस्तक रखी है।’ यह कौन-सा वाक्य है?
(A) मिश्र वाक्य
(B) संयुक्त वाक्य
(C) प्रश्नवाचक वाक्य
(D) सरल वाक्य
व्याख्या
4. ‘किला – कीला’ युग्म शब्दों का सही अर्थ है-
(A) कीट-पतंग
(B) समय – कील
(C) दुर्ग – लोहे या अन्य धातु की बनी कील
(D) कीड़ा – मच्छर
व्याख्या
5. ‘ध्यानपूर्वक’ शब्द किस क्रियाविशेषण का उदाहरण है?
(A) कालवाचक
(B) रीतिवाचक
(C) परिमाणवाचक
(D) स्थानवाचक
व्याख्या
6. ‘उसका सिर खुजलाता है।’ यह कौन-सी क्रिया है?
(A) सकर्मक
(B) अनुमतिबोधक संयुक्त क्रिया
(C) अवकाशबोधक संयुक्त क्रिया
(D) अकर्मक क्रिया
व्याख्या
7. ‘श्याम पानी पीता है।’ इसमें क्रिया किस प्रकार की है?
(A) इच्छाबोधक संयुक्त क्रिया
(B) द्विकर्मक क्रिया
(C) एककर्मक क्रिया
(D) शक्तिबोधक संयुक्त क्रिया
व्याख्या
8. निम्नलिखित में संबंधबोधक अव्यय को पहचानिए।
(A) सच
(B) क्योंकि
(C) अवश्य
(D) की ओर
व्याख्या
9. ‘र’ के साथ उ या ऊ की मात्रा कहाँ लगती है?
(A) नीचे लगती है
(B) अलग से लगती है
(C) ऊपर लगती है
(D) बीच में लगती है
व्याख्या
10. ‘मेरा विचार है कि आज घूमने चलें।’ यह कौन-सा वाक्य है?
(A) सरल वाक्य
(B) मिश्र वाक्य
(C) प्रश्नार्थक वाक्य
(D) संयुक्त वाक्य
व्याख्या
11. ‘तरंग – तुरंग’ युग्म शब्दों का सही अर्थ चुनिए।
(A) कंपन – हवा
(B) उल्का – भूकंप
(C) लहर – अश्व
(D) बहस – विवाद
व्याख्या
12. चंद्रमा तथा ब्राह्मण के लिए एक शब्द का उपयोग करते हैं, वह कौन-सा है?
(A) द्विज
(B) सागर
(C) वर्ण
(D) श्रेष्ठ
व्याख्या
13. संयुक्ताक्षर शब्दों में व्यंजनों के बीच क्या नहीं होता है?
(A) स्वर
(B) अनुस्वार
(C) विसर्ग
(D) व्यंजन
व्याख्या
14. ‘त्र’ व्यंजन किन दो वर्णों से मिलकर बना है?
(A) त् + र
(B) त् + ष
(C) त्र + अ
(D) त + र
व्याख्या
15. ‘महल’ शब्द का विपरीतार्थक है-
(A) हवेली
(B) धनी
(C) झोंपड़ी
(D) ठोस
व्याख्या
16. ‘दन्त’ का तद्भव रूप है-
(A) दंतव्य
(B) दंतुर
(C) दाँत
(D) दंतकथा
व्याख्या
17. ‘भैंस का दूध कितने रुपये लीटर है?’ इस वाक्य में ‘दूध’ कौन-सी संज्ञा है?
(A) जातिवाचक संज्ञा
(B) भाववाचक संज्ञा
(C) समूहवाचक संज्ञा
(D) द्रव्यवाचक संज्ञा
व्याख्या
18. ‘चुल्लू भर पानी में डूब मरना’ का अर्थ है-
(A) नहाने में कम पानी इस्तेमाल करना
(B) शर्म अनुभव करना
(C) कम पानी में डूबकी लगाना
(D) पानी में तैरना
व्याख्या
19. ‘दुश्चरित्र’ का सही समास-विग्रह रूप चुनें।
(A) दुष्ट चरित्र
(B) हीन चरित्र
(C) बुरा है जो चरित्र
(D) सदाचारी
व्याख्या
20. ‘चंद्रवदन’ का सही समास-विग्रह रूप चयनित कीजिए।
(A) चंदा का बदन
(B) चंद्र के समान वदन
(C) चाँद सा मुख
(D) चंद्रमुख
व्याख्या
21. ‘राम + आलय’ का सन्धि रूप क्या है?
(A) रामालयः
(B) रामालै
(C) रामालय
(D) रमालय
व्याख्या
22. निम्न में से ‘र’ (तिरछी रेखा/रेफ) युक्त सही शब्द चुनिए।
(A) सक्रम
(B) सर्कम
(C) सकर्म
(D) सकरम
व्याख्या
23. उचित विराम-चिह्न लगाइए—
मुझे आम सेब केला और अंगूर पसंद हैं।
(A) मुझे आम सेब केला, और अंगूर पसंद हैं।
(B) मुझे आम सेब, केला और अंगूर पसंद हैं।
(C) मुझे आम, सेब केला, और अंगूर पसंद हैं।
(D) मुझे आम, सेब, केला और अंगूर पसंद हैं।
व्याख्या
24. निम्न में अर्धविराम (;) का सही प्रयोग कौन-सा है?
(A) राम, श्याम; मोहन स्कूल गए।
(B) राम; श्याम, मोहन स्कूल गए।
(C) राम स्कूल गया; श्याम घर पर रहा।
(D) राम श्याम मोहन स्कूल गए।
व्याख्या
25. ‘मेघ’ का समानार्थी शब्द क्या है?
(A) बादल
(B) हवा
(C) गगन
(D) पानी
व्याख्या
26. अनुस्वार युक्त मानक शब्द चुनें।
(A) संगठन
(B) संगटन
(C) सगंठन
(D) सगटनं
व्याख्या
27. ‘घाट-घाट का पानी पीना’ का अर्थ है—
(A) गली-गली घूमना
(B) काफी अनुभव होना
(C) बेकार घूमना
(D) घाट-घाट घूमना
व्याख्या
गद्यांश आधारित प्रश्न
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यान से पढ़िए तथा प्रश्न संख्या 28 से 30 के उत्तर दीजिए।
गद्यांश :
वास्तव में उत्तराखंड में जिसे ऐपण कहते हैं, उसे ही राजस्थान में मांडवा, गुजरात में सत्तिया, महाराष्ट्र में रंगोली, बिहार में अरिपन, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में चौकपूरना तथा दक्षिण भारत में कोलम के नाम से जाना जाता है। ये रंगोली चित्रकलाएँ विशेष मांगलिक अवसरों पर बनाई जाती हैं। कलाओं का यह अद्भुत संसार हमारी संस्कृति की पहचान है। पर हम यह भी जानते हैं कि हिंदुस्तानी कला जितनी हिंदुस्तान में दिखाई पड़ती है, उससे कहीं अधिक उसके बाहर भी है। यह ध्यान देने की बात है कि यहाँ की कला अन्य देशों में किस प्रकार विकसित और सुरक्षित है। वास्तव में हिंदुस्तान के अंदर की ही हिंदुस्तानी कला को जानना उसकी आधी ही कहानी जानने के बराबर है। उसे पूरी तरह समझने के लिए हमें बौद्ध धर्म के साथ-साथ मध्य एशिया, चीन, जापान, तिब्बत, बर्मा और स्याम तक जाना चाहिए।
28. गद्यांश के अनुसार, उत्तराखंड के ऐपण को उत्तर प्रदेश में किस नाम से जाना जाता है?
(A) रंगोली
(B) अरिपन
(C) चौकपूरना
(D) कोलम
व्याख्या
29. गद्यांश के अनुसार रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए।
“कलाओं का अद्भुत संसार हमारी संस्कृति की ________ है।”
(A) चित्रकला
(B) पहचान
(C) रंगोली
(D) सौंदर्य
व्याख्या
30. गद्यांश के अनुसार, हिंदुस्तान के अंदर की ही हिंदुस्तानी कला को जानना किसके बराबर है?
(A) बाहरी दुनिया को जानने के बराबर
(B) आधी कहानी जानने के बराबर
(C) अन्य देशों की कलाओं को जानने के बराबर
(D) अपनी संस्कृति को जानने के बराबर
व्याख्या
इस Set से क्या-क्या पढ़ें?
इस सेट में मुख्य रूप से निम्न हिंदी विषयों का अभ्यास कराया गया है:
- संधि एवं संधि-विच्छेद
- देशज एवं तद्भव शब्द
- सरल एवं मिश्र वाक्य
- युग्म शब्द
- क्रियाविशेषण
- सकर्मक एवं अकर्मक क्रिया
- एककर्मक क्रिया
- संबंधबोधक अव्यय
- संयुक्ताक्षर
- विपरीतार्थक शब्द
- द्रव्यवाचक संज्ञा
- मुहावरे
- समास
- विराम-चिह्न
- पर्यायवाची शब्द
- अनुस्वार एवं शुद्ध वर्तनी
- अपठित गद्यांश
निष्कर्ष
UPTET 2026 Hindi Question Paper Set 1 में दिए गए 30 प्रश्न हिंदी व्याकरण, शब्द-ज्ञान और गद्यांश समझने की क्षमता के अभ्यास में उपयोगी हैं। अभ्यर्थी पहले सभी प्रश्नों को स्वयं हल करें और उसके बाद दिए गए उत्तर एवं व्याख्या से अपनी तैयारी का मूल्यांकन करें।
FAQ – UPTET 2026 Hindi Question Paper Set 1
1. UPTET 2026 Hindi Question Paper Set 1 में कितने प्रश्न हैं?
UPTET 2026 Hindi Question Paper Set 1 में कुल 30 बहुविकल्पीय प्रश्न दिए गए हैं। प्रत्येक प्रश्न के साथ सही उत्तर और आसान व्याख्या भी दी गई है।
2. UPTET Hindi Set 1 में किन विषयों से प्रश्न दिए गए हैं?
इस सेट में संधि, समास, पर्यायवाची, तद्भव एवं देशज शब्द, वाक्य, क्रिया, संज्ञा, क्रियाविशेषण, विराम-चिह्न, मुहावरे, शुद्ध वर्तनी तथा गद्यांश आधारित प्रश्न शामिल हैं।
3. क्या इस UPTET Hindi Question Paper में उत्तर और व्याख्या दी गई है?
हाँ। सभी 30 प्रश्नों के साथ सही उत्तर और आसान व्याख्या दी गई है, जिससे अभ्यर्थी केवल उत्तर याद करने के बजाय संबंधित हिंदी व्याकरण और भाषा के नियम को भी समझ सकते हैं।
4. क्या यह Hindi Set UPTET 2026 की तैयारी के लिए उपयोगी है?
हाँ। यह सेट UPTET की हिंदी तैयारी में प्रश्नों के अभ्यास और हिंदी भाषा एवं व्याकरण से संबंधित अवधारणाओं को दोहराने के लिए उपयोग किया जा सकता है।
5. इस Hindi Question Paper Set 1 को कैसे हल करें?
सबसे पहले बिना उत्तर देखे सभी 30 प्रश्नों को हल करें। इसके बाद सही उत्तर से अपना मिलान करें और गलत प्रश्नों की व्याख्या पढ़कर संबंधित नियम या concept को दोबारा revise करें।
6. क्या इस पेज पर गद्यांश आधारित प्रश्न भी हैं?
हाँ। Set 1 के अंतिम 3 प्रश्न गद्यांश आधारित हैं। गद्यांश को पढ़कर प्रश्न 28 से 30 के उत्तर देने हैं।
7. क्या UPTET Hindi के और भी Question Paper Sets उपलब्ध हैं?
हाँ। इस Set 1 के बाद अन्य Hindi Question Paper Sets को भी अलग-अलग pages पर व्यवस्थित किया जा सकता है, ताकि अभ्यर्थी प्रत्येक set का स्वतंत्र रूप से अभ्यास कर सकें।
8. क्या UPTET Hindi Question Paper में केवल प्रश्न दिए गए हैं?
नहीं। इस page पर प्रश्नों के साथ चार विकल्प, सही उत्तर और प्रश्न के अनुसार आसान व्याख्या दी गई है, जिससे यह केवल question list न रहकर practice और revision resource के रूप में उपयोग किया जा सकता है।